- Get link
- X
- Other Apps
अगर आपने Attack on Titan नहीं देखा, तो आपने एनीमे की दुनिया का सबसे बड़ा शाहकार (Masterpiece) मिस कर दिया है। Hajime Isayama द्वारा लिखी गई यह कहानी सिर्फ इंसानों और राक्षसों (Titans) की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह राजनीति, आज़ादी, नफ़रत और इंसानी फितरत का एक ऐसा कड़वा सच है जो आपके होश उड़ा देगा। आज के इस रिव्यू में हम बिना सस्पेंस खराब किए बात करेंगे कि आखिर क्यों AOT को हर किसी को कम से कम एक बार ज़रूर देखना चाहिए।
- नाम: Attack on Titan (Shingeki no Kyojin)
- जोनर (Genre): Dark Fantasy, Action, Mystery, Political Drama
- टोटल सीज़न्स: 4 सीज़न्स (कुल 88 एपिसोड्स और कुछ स्पेशल एपिसोड्स
- एनिमेशन स्टूडियो: Wit Studio (सीज़न 1-3) / MAPPA (सीज़न 4)
- कहाँ देखें (Where to Watch): Crunchyroll, Netflix, Hulu
- भाषा In Hindi Eng japanese 720p 1080p...
Plot Outline - No Spoilers
"कहानी शुरू होती है Paradis Island से, जहाँ बची-कुची इंसानियत बड़ी-बड़ी 50 मीटर की दीवारों (Wall Maria, Rose, Sina) के पीछे कैद होकर जी रही है। इन दीवारों के बाहर घूमते हैं 'Titans'—इंसानों जैसे दिखने वाले विशालकाय राक्षस जो बिना किसी वजह के इंसानों को जिंदा चबा जाते हैं। 100 साल से इंसान इन दीवारों के अंदर सुरक्षित थे, लेकिन एक दिन एक 60 मीटर का Colossal Titan दीवार को तोड़ देता है। इसी तबाही में मुख्य किरदार Eren Yeager की माँ को एक टाइटन उसकी आँखों के सामने खा जाता है। गुस्से और बदले की आग में जलता हुआ एरन कसम खाता है कि वह दुनिया से एक-एक टाइटन का नामो निशान मिटा देगा। लेकिन जैसे-जैसे एरन आगे बढ़ता है, उसे पता चलता है कि असली दुश्मन बाहर के टाइटन्स नहीं, बल्कि कुछ और ही हैं..."
कमियां (The Negatives - यदि कोई हो)
Comments
Hi
ReplyDelete